सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने शुरू कराया कार्यालय
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव कल शहर में आए तो पार्टी पदाधिकारी और सदस्यों ने उनका स्वागत भी किया। समाजवादी पार्टी के एमजी रोड स्थित कार्यालय का उन्होंने शुभारंभ कर कार्यालय की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने संबोधन भी दिया।
निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयार रहे, ज्यादा से ज्यादा सदस्य सपा के बनाए जाए। रामस्वरूप मंत्री, अमन यादव, राजेन्द्र यादव, लालू यादव, बटेश्वरनाथ सिंह, पवन यादव, मनोज हार्डिया, शांति मौर्य, सुरेश सूरजवानी सहित अन्य मौजूद थे।
