अनजान नंबर से रूप बदलकर युवक को लगाया 30 हजार का चूना
इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र के अम्मार नगर में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मोबाइल के जरिए ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर जालसाज ने किसी अन्य व्यक्ति का रूप धारण कर फरियादी को अपने झांसे में लिया और छलपूर्वक उनके खाते से 30 हजार 70 रुपये की राशि उड़ा ली।
धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार,अम्मार नगर निवासी फरियादी हुसैन पिता जाकिर हुसैन ने शिकायत दर्ज कराई है। जाकिर ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर 9387579785 से कॉल आया था।
फोन करने वाले आरोपी ने फरियादी को गुमराह करते हुए झांसे में ले लिया। आरोपी की बातों में आकर हुसैन ने उसके बताए अनुसार ट्रांजैक्शन कर दिया, जिससे उनके खाते से 30 हजार 70 रुपये ट्रांसफर हो गए। चंदन नगर पुलिस अब मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट डिटेल के आधार पर व गंभीर निशान पाए गए हैं। क्रूरता का साइबर सेल की मदद से अज्ञात ठग की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित।
