सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पुलिस ने एक ही दिन में दबोचे 9 वारंटी

बड़ेगांव देपालपुर थाना पुलिस ने कई मामलों में फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर एक ही दिन में 9 वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रणजीतसिंह बघेल ने दो टीम लगाकर अलग- अलग स्थानों पर दबिश देकर 2 स्थाई वारंटी और 7 वारंटी सहित 9 वरंटियों को पकड़ा। यह सभी आरोपी लम्बे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे।

इन 9 को ही जेल वारंट जारी होने पर उपजेल देपालपुर में भेजा गया। विष्णु पिता रमेश चौधरी, पवन पिता छतर सिंह, दिनेश पिता पूना जी पवार, मांगीलाल पिता सज्जन सिंह, बहादुर पिता दल्ला बंजारा, इरशाद पिता अजीज शेख, संतोष पिता हरीराम सोलंकी, कादर पिता सगीर खान, सुमित पिता जितेन्द्र ननवाना को पुलिस ने दबोचा। इस कार्रवाई में देपालपुर पुलिस के रणजीतसिंह बघेल, रविन्द्र सागर, कृष्णकुमार राय, आदम खान, रणसिंह चौहान, राजेन्द्र सुमन, राधेश्याम गावड़, सचिन हिंगणकर, अमितसिंह राजपूत, दीपेन्द्रसिंह गुर्जर, धर्मेन्द्र जाटव का योगदान रहा।