हॉकी अंपायर व तकनीकी अधिकारी, कोचिंग वर्कशॉप 26 से
इंदौर। हॉकी इंडिया के तत्वावधान मे 26 से 28 जुलाई तक जबलपुर मे हॉकी अंपायर, तकनीकी अधिकारी एंव हॉकी कोचिंग वर्कशॉप हॉकी मध्यप्रदेश के महासचिव लोक बहादुर के मार्गदर्शन मे आयोजित की गई है। हॉकी इंदौर एसोसिएशन के अध्यक्ष व विधायक रमेश मेदोला व सचिव किशोर शुक्ला ने बताया कि हॉकी अंपायर,तकनीकी व कोचिंग वर्कशॉप में वही खिलाडी भाग ले सकते है जिन्होंने हॉकी इंडिया नेशनल हॉकी चैंपियनशिप व नेशनल गेम्स मे भाग लिया है अथवा आल इंडिया यूनिवर्सिटी हॉकी जोनल मे कम से कम दो बार भाग लिया हो या खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मे भाग लिया है।
