सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अवैध मदिरा जब्त

आबकारी विभाग की टीम ने मोती तबेला रोड पर दोपहिया वाहन क्रमांक एमपी-09-एसयू-1143 (होंडा एक्टिवा) को रोककर तलाशी ली जिसमें वाहन से 50 पाव देशी मसाला मदिरा अवैध रूप से परिवहन करते हुए बरामद की गई। जब्त मदिरा एवं वाहन को विधिवत कब्जे में लेकर आरोपी सोनू पिता नंदूलाल गौड़ के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

शराब और वाहन की कीमत करीब 85 हजार बताई गई। आबकारी विभाग के सृष्टि गिरवाल, राजेश बट्टी का योगदान रहा। वहीं दूसरी ओर आबकारी दल द्वारा अर्जुनपुरा, महू नाका क्षेत्र में स्थित एक कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वहां से 11 बोतल विदेशी मदिरा तथा 25 पाव देशी मसाला मदिरा बरामद कर जब्त की गई। दोनों कार्रवाइयों में कुल 21.75 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई।