सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

चौकसे समाज चुनाव में परिवर्तन पैनल ने कर दिया परिवर्तन

चौकसे समाज सेवा मंडल के चुनाव के परिणाम कल देर रात घोषित हुए। इस बार पैनल ने परिवर्तन पैनल का नाम दिया था और उन्होंने परिवर्तन करके बता दिया। प्रहलाद चौकसे अच्छे मतो से चुनाव जीते और टीम भी जीती। पैनल के 11 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की और सहस्त्रबाहु पैनल के सभी

नगर निगम फिलहाल विज्ञापन एजेंसी के सामने बेबस और प्रत्याशी चुनाव हार गए। सुभाष नगर तिराहा स्थित चौकसे धर्मशाला पर कल दोपहर तक मतदान चला था। अध्यक्ष प्रहलाद चौकसे, उपाध्यक्ष राजेश चौकसे काका, मंत्री राजेन्द्र चौकसे, कोषाध्यक्ष हेतराम चौकसे, कानून सलाहकार डॉ. प्रिंस अभिषेक चौकसे विजयी रहे।

वहीं सदस्य के रूप में बालकिशन चौकसे, धीरज मोहनिया, अंकित चौकसे, हरिनारायण चौकसे, धर्मेन्द्र चौकसे, रामदास चौकसे विजयी रहे। महत्वपूर्ण बात यह रही कि ज्यादातर विजेता 600 से अधिक वोट लाए और हारने वाले 450 वोट भी नहीं ला पाए, जो पराजित हुए उनमें दीपक चौकसे, रवि चौकसे, बृजमोहन चौकसे, दिनेश मोहनिया, किशोर चौकसे, योगेन्द्र चौकसे, नेमीचंद नर्मदा