सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भाजपा की होगी कल संगठनात्मक बैठक

नगर भाजपा द्वारा हर माह की जाने वाली संगठनात्मक बैठक कल नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा आयोजित करेंगे। प्रभारी राजेश सोलंकी आगामी कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनाकर चर्चा भी करेंगे। कल सुबह 10 बजे पिपलियापाला स्थित होटल में यह बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष प्रभारी, मोर्चा पदाधिकारी के अलावा अपेक्षित कार्यकर्ताओं को भी बैठक में मौजूद रहने के लिए सूचना दी गई है।