सुविधा घर की दुविधा का मुद्दा भाजपा नेता ने उठाया
वरिष्ठ भाजपा नेता और रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने चित्र के साथ इंदौर रेलवे स्टेशन का मुद्दा उठाया, जहां निर्माण कार्य चल रहा है, वहां रेलवे स्टेशन परिसर पर अस्थाई शौचालय बना रखा है। वर्मा ने बताया कि यहां शौचालय पर एक जगह लिखा है कि पैसा दो और उपयोग करो और एक जगह लिखा है कि यहां सुविधा का उपयोग बंद है। यह दुविधा यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
जगमोहन वर्मा ने कहा कि इस लिखावट के कारण रेलवे की छवि बिगड़ रही है। यात्री बाहर से आते हैं तो उन्हें यह सब बेकार दिखता है और इंदौर की छवि खराब होती है। जगमोहन वर्मा ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर रेलवे कब ध्यान देगा और ऐसा लिखने वालों पर रेलवे कब कार्रवाई करेगा।
