अग्रवाल समाज की दोनों पैनल ने अतिरिक्त उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल कराए
अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल निकल गई। अब दो पैनल और कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही पैनल ने अतिरिक्त नामांकन भी दाखिल कराए हैं, जिससे किसी पद का नामांकन अवैध हो जाता है तो दूसरे को उम्मीदवार को योद्धा बनाकर चुनाव लड़ाया जा सके।
राजेश बंसल ने भी अपनी पैनल पूरी उतार दी है, जिसमें अध्यक्ष दिनेश बंसल, उपाध्यक्ष शीतल तोड़ीवाला, हरिकिशन जिंदल, महामंत्री भरत ऐरन, संयोजक धीरज गर्ग, सहसंयोजक विशाल बद्रुका, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सहमंत्री केके गोयल की टीम उतारी है। इधर राजू गोयल समाधान ने भी दो फार्म अध्यक्ष और महामंत्री के भर दिए हैं। दोनों ओर से अतिरिक्त उम्मीदवार के फार्म भरने से अगर किसी उम्मीदवार के नामांकन दाखिल होने और अदला- बदली का मौका आया तो वह परिवर्तन भी पैनल के लिए आसान होगा। नाम वापसी पर पूरी स्थिति स्पष्ट होगी कि कौन किसके सामने चुनाव लड़ेगा।
