विजयवर्गीय ने निमंत्रण के लिए केवल नाम लिखा जीतू
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कल ही कह चुके हैं कि वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से सीधी मुलाकात कर निमंत्रण नहीं देंगे, क्योंकि पूर्व में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा को गांधी भवन जाकर पौधारोपण का निमंत्रण दिया था और उसके बाद चड्ढा को कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इसलिए पटवारी को सीधा निमंत्रण नहीं देंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया के माध्यम से जीतू पटवारी को आज होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया के माध्यम से दिया। उसमें भी केवल प्रिय जीतू लिखा हुआ है, पूरा नाम भी जीतू पटवारी नहीं लिखा गया है।
