खादी वस्त्रा प्रदर्शनी शुभारम्भ पर पहुंचे राजनेता
म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ढक्कनवाला कुआं के ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय खादी वस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला, खादी बोर्ड के गौरव राजसिंह सहित अन्य की मौजूदगी में किया गया। इस प्रदर्शनी का आयोजन 19 जुलाई तक किया जाएगा। 50 से ज्यादा स्टाल पर खादी के विभिन्न परिधान लेकर बुनकर आए हैं।
साथ ही यहां सरकार की वित्त पोषित योजनाओं में लाभान्वित युवा उद्यमियों को अपने उत्पादों को शो करने का मौका भी मिल रहा है। प्रदर्शनी में बनारसी साड़ी, चंदेरी साड़ी और सूट, लेदर पर्स, गुजरात कच्छ की एम्ब्रॉयडरी काम के पर्स और कुशन कवर,
आयुर्वेदिक उत्पाद सहित कई भदोही के कालीन,
अन्य वस्तुएं शामिल है।
