वेल्डिंग की आड़ में एमडी ड्रग्स सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार
2.20 लाख का मादक पदार्थ जब्त
इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कनाड़िया बायपास स्थित सर्विस रोड पर घेराबंदी कर दो शातिर ड्रग्स तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 22.34 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 20.हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी वेल्डिंग का काम करते हैं, जिसकी आड़ में वे शहर में ड्रग्स सप्लाई करने की फिराक में थे। डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि बीती गश्त पर थी।
इसी दौरान टीम को कनाड़िया बायपास पर स्थित स्टोन अर्थ के पास सर्विस रोड पर दो संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें धरदबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मोहम्मद हसन पिता मोहम्मद याकूब और साहिल खान पिता अनवर खान दोनों निवासी लोहारपट्टी कॉलोनी, खजराना के रूप में 22.34 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त हुई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूल किया कि वे वेल्डिंग के पेशे की आड़ में इंदौर शहर के युवाओं और नशे के आदी व्यक्तियों को अधिक दामों पर ड्रग्स बेचने का काम करने वाले थे। थाना अपराध शाखा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपियों से ड्रग्स के मुख्य स्रोत, सप्लायर और इस काले कारोबार से जुड़े अन्य स्थानीय पेडलर्स के नामों का पता लगा रही है।
उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी 2026 से अब तक क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 48 मामलों में 103 तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा है, जिनसे 2.79 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं।
