पेट्रोल पंप पर हुआ गैस रिसाव तो मच गया हड़कंप
चंदन नगर चौराहा पर थाना के पास स्थित पम्प की घटना
चंदन नगर थाना क्षेत्र के चंदन नगर चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प पर कल रात करीब 10.30 बजे हड़कम्प मच गया जब सीएनजी का रिसाव हुआ। पम्प पर फ्यूल डलवा रहे लोगों में हड़कम्प मच गया और आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। मौके पर क्षेत्रीय पुलिस और फायर ब्रिगेड क टीम पहुंची।
बीती रात चंदन नगर चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प पर सीएनजी टैंक से गैस रिसाव की घटना सामने आई। गैस रिसाव पाइप लीकेज होने की वजह से हो रहा था। प्रेशर से जब गैस निकली तो तेज आवाज भी आ रही थी जिसके कारण आसपास के रहवासी भी सतर्क हो गए।
कुछ रहवासी सडकों पर आ गए तो कुछ ने पम्प की ओर जाना उचित समझा। पम्प संचालक की तकनीकी टीम ने रिसाव रोकने का काम शुरू किया। रात को ही यह काम शुरू हो गया था। इस दौरान एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड भी मौजूद रही। चंदन नगर चौराहा पर रात को भी भीड रहती है।
फ्रूट के ठेले, कुछ बसें भी यहां खडी रहती है। गनीमत रही कि घटना से कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि गैस रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार पाइप में लीकेज के कारण रिसाव हुआ था।
