सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

जम्मू प्रंटियर ने एक्वाटिक व क्रॉस कंट्री में बाजी मारी

इंदौर। 39वीं सीमा सुरक्षा बल इंटर प्रंटियर एक्वाटिक प्रतियोगिता-2026 एवं 49वीं सीमा सुरक्षा बल इंटर प्रंटियर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता- 2026 का आयोजन केन्द्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय (सीएसडब्ल्यूटी), सीमा सुरक्षा बल, इंदौर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न प्रंटियरों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।

एक्वाटिक प्रतियोगिताओं का आयोजन सीएसडब्ल्यूटी सीमा सुरक्षा बल स्विमिंग पूल में तथा क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता सुपर कॉरिडोर रोड में किया गया। जम्मू प्रंटियर ने क्रॉस प्रंटियर ने एक्वाटिक प्रतियोगिता तथा क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि तेजिन्दर पाल सिंह, महानिरीक्षक, सीएसडब्लूटी, बीएसएफ थे। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सुनील शेखावत, कमांडेंट, सीएसडब्ल्यूटी, सीमा सुरक्षा बल, इंदौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

समापन समारोह के दौरान सीमा सुरक्षा बल ब्रास बैंड की मधुर एवं लयबद्ध धुनों पर विभिन्न प्रंटियरों के खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई देते हुए खेल भावना, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं शारीरिक दक्षता को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया। . स्विमिंग ट्रॉफी में - विजेता - जम्मू प्रंटियर - 97 पॉइंट के साथ प्रथम रहा।

जबकि रनर-अप पंजाब - 45 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वॉटर पोलो में विजेता - जम्मू प्रंटियर और रनर- अप पंजाब प्रंटियर रहा।