सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा सामना

कैनसस सिटी। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने बिना लियोनेल मेसी के गोल के भी रोमांचक मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 3- 1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया। कैनसस सिटी में खेला गया मुकाबला वर्ल्ड कप के सबसे धाकड़ मैचों में से एक बन गया। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में

स्विट्जरलैंड पहले ही रेड कार्ड के कारण 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था और इसी

अल्वारेज ने 112वें मिनट में

में लोटारो मार्टिनेज ने 121वें पहुंचा।

का फायदा उठाते हुए जूलियन

गोल दागकर बढ़त बनाई। अंत मिनट में विजयी गोल दागा। अर्जेंटीना का सामना अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होने वाला है।

1-1 की बराबरी पर खत्म हुए 90 मिनट

अर्जेंटीना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टीम अब सिर्फ किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। टीम ने पहले मिनट से ही आक्रामक रुख अपनाया और 10वें मिनट में एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने शानदार गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने जबरदस्त वापसी की। 67वें मिनट में डैन एनडोये ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दम लगाया, लेकिन 72वें मिनट में स्विट्जरलैंड को बड़ा झटका लगा, जब ब्रील एम्बोलो को रेड कार्ड दिखा दिया गया। इसके बाद स्विस टीम को पूरे मुकाबले का बाकी हिस्सा 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद भी स्विट्जरलैंड ने हार नहीं मानी। 90 मिनट का खेल होने के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर खड़ी थी।

एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना की जीत

112वें मिनट में जूलियन अल्वारेज ने शानदार फिनिश के साथ अर्जेंटीना को 2-1 की बढ़त दिलाई। यह गोल स्विट्जरलैंड की उम्मीदों पर बड़ा झटका था। इसके बाद जब स्विस टीम बराबरी के लिए आगे बढ़ी तो एक्स्ट्रा टाइम के इंजरी टाइम (1201 मिनट) में लौटारो मार्टिनेज ने तीसरा गोल दागकर जीत पर मुहर लगा दी। मार्टिनेज ने जब गेंद को नेट्स में भेजा तो सिर्फ 4 मिनट का समय शेष था। जिसमें स्विट्जरलैंड की जीत नामुमकिन थी।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत

15 जुलाई को अब अर्जेंटीना का सामना इंग्लैंड से होने वाला है। यानी हैरी केन और लियोनेल मेसी एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर होंगे। मेसी को क्वार्टर फाइनल में एक असिस्ट से ही संतोष करना पड़ा। अब उनकी नजर रहेगी कि सेमीफाइनल में इसकी भरपाई करते हुए अपनी टीम को बैक टू बैक फाइनल में पहुंचाए।

टैग