अब पाकिस्तानी राजदूत ने की मोदी की तारीफ
भारत में पाकिस्तान के राजदूत रहे अब्दुल बासित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
की तारीफ की। पाकिस्तान में एक टीवी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत के कहने पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान का दौरा टाल दिया था। बासित ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की शख्सियत को दिलचस्प बताया है।
