शहर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) में पदस्थ प्रधान आरक्षक फिरोज खान के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त ने आज सुबह 6 बजे से सर्चिंग शुरू की। इन्दौर और देवास में आरक्षक के इन्दौर के 4 और देवास के 11…
सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 14 अक्टूबर 2026: इंदौर से प्रकाशित दोपहर दैनिक हिंदी अख़बार सिटी ब्लास्ट का बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 का पूरा अंक (12 पृष्ठ) यहाँ ऑनलाइन पढ़ें। अख़बार बिल्कुल छपे हुए रूप में, पृष्ठ दर पृष्ठ उपलब्ध है और इसकी PDF मुफ़्त डाउनलोड की जा सकती है।
इस अंक की प्रमुख खबरें: इंदौर-देवास में 15 झिकानों पर लोकायुक्त का छापा करोड़पति निकला प्रधान आरक्षक। तिहाड़ जेल भेजे गए कॉकरोच सौरव और रांका। दुनिया के नामी स्कूल में कागज- पेन की वापसी। आग ही आग, 6 की मौत, डेढ़ दर्जन झुलसे। दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी अरामको पर मिसाइल अटैक। मुख्यमंत्री की पहल पर अर्बन कॉन्क्लेव इंफ्रास्ट्रक्चर। लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारी को बनाया कलेक्टर। इंदौर में जल संकट से निपटने की तैयारी जारी।
किसी भी खबर पर बॉक्स बनाकर उसकी न्यूज़ क्लिप बनाइए और WhatsApp पर शेयर कीजिए। सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के पुराने अंक तारीख़ या महीने से खोजे जा सकते हैं।
Read the City Blast Indore e-paper of Wednesday, 14 October 2026 online. City Blast is a Hindi afternoon daily newspaper from Indore, Madhya Pradesh. View all 12 pages exactly as printed, download today's newspaper PDF for free, browse old issues by date and share news clips on WhatsApp.
City Blast epaper date: 14 October 2026 · 14 Oct 2026 · 14-10-2026 · 14/10/2026 · 14.10.2026
इस अंक की खबरें – टेक्स्ट रूप में · Text version
हर पृष्ठ की खबरें — शीर्षक पर क्लिक करके पूरी खबर पढ़ें। असली रूप में पढ़ने के लिए ऊपर "यह अंक पढ़ें" दबाएँ।
शहर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) में पदस्थ प्रधान आरक्षक फिरोज खान के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त ने आज सुबह 6 बजे से सर्चिंग शुरू की। इन्दौर और देवास में आरक्षक के इन्दौर के 4 और देवास के 11 ठिकानों पर सर्चिंग… पूरी खबर पढ़ें →
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण दिल्ली के लोगों को होने वाली परेशानी और व्यापारियों को हो रहे करोड़ों के नुकसान को देखते हुए जंतर- मंतर पर प्रदर्शन पर रोक लगाई गई। इसके बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास, आशुतोष रांका… पूरी खबर पढ़ें →
ब्रिटेन के सबसे हाई- प्रोफाइल और महंगे बोर्डिंग स्कूलों में से एक ‘विंचेस्टर कॉलेज' (जिसकी फीस सालाना करीब 68 लाख रुपए से ज्यादा है) ने क्लासरूम्स में लैपटॉप का इस्तेमाल लगभग बंद कर दिया है। यह वही स्कूल है जहां से ऋषि… पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के रोहतास जिले में पेट्रोल-डीजल की एक रिटेल शॉप में आग लगने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इसी तरह बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव… पूरी खबर पढ़ें →
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर की मौत को लेकर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने दावा किया है कि नाना पाटेकर जिंदा हैं और सवाल किया कि आखिर किसी ने उनका शव क्यों नहीं देखा। उन्होंने इस मामले में डीएनए टेस्ट कराने की मांग… पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में आज सजा सुनाई जाएगी। मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट 30 सितंबर को दोषी करार दे… पूरी खबर पढ़ें →
मध्यप्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई पहल करने जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में 28 अक्टूबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में अर्बन… पूरी खबर पढ़ें →
बायपास के समीप श्री वैष्णव धाम मंदिर स्कीम न.140 बिचौली रोड पर प्रति दिन रात्रि में गरबा आयोजित किया जा रहा है। रचना विकास गुप्ता ने बताया कि रेखा जनक गांधी के नेतृत्व में गरबों की प्रस्तुति हो रही है। कार्यक्रम में… पूरी खबर पढ़ें →
जिले के सभी 18 ब्लॉकों में कांग्रेस का जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग को लेकर कांग्रेस पार्टी में केंद्र से लेकर ब्लॉक स्तर तक धरने और प्रदर्शनों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में इंदौर… पूरी खबर पढ़ें →
जिला कांग्रेस के संगठन महामंत्री दौलत पटेल ने कूटरी वेंकटेश द्वारा की जा रही कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक की यात्रा के बीच यात्रा में शिरकत की। अभी तक 115 दिनों की यात्रा पूरी कर चुके हैं और 60 दिनों की यात्रा अब भी… पूरी खबर पढ़ें →
करोड़ों लोगों को मताधिकार से वंचित किए जाने के साजिश करता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा लिए जाने एवं जनतंत्र पर हमले के विरोध में एफआइआर दर्ज किए जाने की मांग को लेकर सीपीएम द्वारा ग्रामीण अंचल में भी आम… पूरी खबर पढ़ें →
खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट एवं उनके साथी पुजारियों का अभिनंदन किया गया। पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल एवं मदन परमालिया ने बताया कि पहले भगवान की पूजा की गई और फिर पुजारियों का सम्मान किया गया। पूरी खबर पढ़ें →
पार्षद राजीव जैन ने स्कीम नंबर 140 स्थित आनंदवन-2 सोसाइटी के मुख्य मार्ग पर लगी 20 पुरानी लाइटों को हटाकर एलईडी लाइटों को लगा दिया गया है, उसी के बाद रहवासियों ने पार्षद राजीव जैन का आभार मानते हुए सम्मान किया। समीर… पूरी खबर पढ़ें →
संस्था सार्थक से जुडे भाजपा नेता दीपक जैन टीनू ने बताया कि संस्था द्वारा विशेष संवाद कार्यक्रम ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’ कल 15 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे से रविंद्र नाट्य गृह में रखा गया है। इसमें पद्मश्री उज्ज्वल निकम… पूरी खबर पढ़ें →
आज देपालपुर विधानसभा के बेटमा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कथित वोट चोरी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का अम्बेडकर चौराहा,बेटमा में पुतला दहन कर लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर नगर निगम के द्वारा सड़क बनाने में बाधक बिजली के खंभे को हटाने पर दो करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इस काम को करने के लिए ठेकेदार को 90 दिन का समय दिया जाएगा। इस अवधि में ठेकेदार को अपना काम पूरा करना होगा। नगर निगम… पूरी खबर पढ़ें →
पांच दिवसीय सफाई कर्मियों की कई मांगों के हित में काम बंद हड़ताल पांच दिनों तक करने वाले संतोष कल्याणे ने हड़ताल को आगे भी करने का ऐलान किया था, लेकिन वह हड़ताल आगे नहीं चल सकी। कल संतोष कल्याणे ने वीडियो जारी कर कहा… पूरी खबर पढ़ें →
शहर कांग्रेस के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा है कि भागीरथपुरा क्षेत्र के नागरिकों के साथ मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मजाक किया गया है। भागीरथपुरा में दूषित जल हादसे में 36 लोगों की मौत के लिए जिस अधिकारी रोहित सिसोनिया… पूरी खबर पढ़ें →
कल रात देखने में आया कि पाटनीपुरा चौराहा पर ऑयल रोड पर पसरा हुआ था और उसी के चलते कई वाहन फिसले भी इसकी जानकारी नगर निगम और यातायात पुलिस की टीम को दी गई। तत्काल पुलिस और निगम की टीम ने ऑयल सफाई की व्यवस्था कराई। पूरी खबर पढ़ें →
अ.भा. धोबी महासंघ के संरक्षक बृजमोहन राम के ओडिशा राज्यपाल बनने पर रजक समाज में हर्ष की लहर है। समाजजनों ने कहा कि यह समाज के लिए गर्व की बात है। समाज के पदाधिकारियों ने बधाई संदेश बृजमोहन राम को राज्यपाल बनने का भेजा… पूरी खबर पढ़ें →
नगर निगम के द्वारा धार रोड पर स्थित सिरपुर के श्मशान घाट में लाइट की व्यवस्था की जाएगी। इस बारे में क्षेत्र के नागरिकों के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर निगम के द्वारा प्रस्ताव तैयार कर फैसला लिया गया है। नगर निगम के… पूरी खबर पढ़ें →
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बायपास पर सेज यूनिवर्सिटी के पास एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताते है कि घटना… पूरी खबर पढ़ें →
बंगाली समाज स्वर्णकार समिति इन्दौर सराफा, द्वारा श्री शारदीया दुर्गा पूजा उत्सव के अन्तर्गत कल 15 अक्टूबर गुरुवार की शाम 4 बजे से सराफा, पिपली बाजार से यह चल समारोह बिजासन रोड स्थित वृंदावन गार्डन तक निकाला जाएगा जहां… पूरी खबर पढ़ें →
आद्य शक्ति गरबा महोत्सव मिश्र नगर अन्नपूर्णा रोड में बंगाली धुनुची नृत्य गरबा आयोजित किया गया। कल तलवार से शौर्य गरबे की प्रस्तुति दी गई। नरेन्द्रसिंह राठौर, रजनीश जोशी, कैलाश गुप्ता सहित अन्य का सहयोग है। पूरी खबर पढ़ें →
सार्वजनिक महोत्सव समिति जयरामपुर कॉलोनी के सचिव अनिल आगा ने बताया कि इस 33वें वर्ष में भी माता की आराधना हो रही है। महाराष्ट्र स्थित वाणी शहर निवासिनी माता सप्तशृंगी देवी की प्रतिकृति बनाई गई है, जिसमे हुबहू मन्दिर में… पूरी खबर पढ़ें →
गीता विहार में माँ की आराधना का उत्सव, गरबा की उमंग से भक्तिमय माहौल हुआ। समिति से जुड़े कांग्रेस नेता सुनील यादव एवं संस्था के पिंकेश जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस नेता सदाशिव यादव, अजय झा, जितेन्द्र यादव, संजय अरोड़ा,… पूरी खबर पढ़ें →
स्काउट गाइड से जुडे बच्चों द्वारा बिजासन माता मंदिर पर 9 दिवसीय सेवा शिविर में सेवा प्रदान की जा रही है। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह स्काउट गाइड व्यवस्था में जुटे है। पूरी खबर पढ़ें →
माँ बिजासन माता सेवा मंडल द्वारा शक्तिपीठ नौ माता वाली बिजासन टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष भी फलाहारी हलवा प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। वहीं संस्था द्वारा जूता-चप्पल स्टैंड और शीतल जल की व्यवस्था भी… पूरी खबर पढ़ें →
पीपल्याहाना, कालिंदी कुंज के पास स्थित रॉयल रेजीडेंसी पर गरबा महोत्सव का शुभारंभ बंगाली संस्कृति के धुनुची नृत्य सहित गरबा की प्रस्तुति के साथ हुआ। क्लब के अध्यक्ष अमित गांगुली ने बताया कि इस नृत्य के माध्यम से रॉयल… पूरी खबर पढ़ें →
डायमंड क्लब गरबा नाइट द्वारा एक दिवसीय गरबे का आयोजन हंसदास मठ में किया गया। सीमा जैन, किरण बम, डिम्पल दामाड़े ने बताया 250 महिलाओं ने भागीदारी इस गरबा में की। अच्छी प्रस्तुति पर पुरस्कृत भी किया गया। पूरी खबर पढ़ें →
श्री कालिका माता मंदिर, जवाहर मार्ग, वाघमारे का बगीचा में नवरात्रि में बडी संख्या में श्रद्धालु मां कालिका और चामुण्डा माता के दर्शन करने पहुंच रहे है। नौ दिनों तक आयोजन हो रहे है। पं. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आज रात… पूरी खबर पढ़ें →
संस्था माहेश्वरी कुटुम्ब के शारदा-प्रकाश अजमेरा, अशोक ईनानी, पुष्प माहेश्वरी ने बताया कि चार दिनों के प्रशिक्षण के बाद कल मंगलवार की सुबह श्रद्धालुओं की मौजूदगी में चुनरी यात्रा जुलूस निकालकर मां के जयकारों के साथ… पूरी खबर पढ़ें →
जय माँ जबरेश्वरी मण्डल के संदीप देवड़ा ने बताया कि नवरात्रि में रोजाना माँ की पूजा और आरती का आयोजन किया जा रहा है। माता और शेर कार्यक्रम का आकर्षण का केन्द्र बने रहे। कार्यक्रम में टिल्लू, अशोक, रामेश्वर, शुभम, राजा,… पूरी खबर पढ़ें →
बंगाली स्कूल एंड क्लब में दो दिवसीय आनंद मेला का शुभारंभ आज शाम को नवलखा स्थित बंगाली क्लब परिसर में होगा। अध्यक्ष जयंतनाथ चौधुरी एवं सचिव रवि नंदी ने बताया कि आनंद मेला का आयोजन स्वाद के शौकिनो के लिए किया जा रहा है।… पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने जनगणना प्रभारी अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव से शीघ्र मानदेय देने की मांग की है। जनगणना का कार्य देख रहे सयुंक्त संचालक सांख्यिकी अधिकारी प्रेमचंद परस्ते को संगठन ने दी चेतावनी… पूरी खबर पढ़ें →
इस्लामिया करीमियास सोसायटी के अंतर्गत संचालित हिंदी माध्यम के आईके बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के दो विद्यार्थियों नोमान खान और मोहम्मद आदिल ने कम सुविधाओं के बावजूद पहली ही बार में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल और शहर का… पूरी खबर पढ़ें →
लायंस क्लब ऑफ इंदौर यूनिक द्वारा दशरथ सेवा आश्रम में वृद्धजनों का सम्मान किया। लायंस सदस्यों ने अपने हाथों से भोजन सेवा की। संतोष गोयल, डॉ. सीपी हेड़ा, पवन पारिख, विनोद जोशी, हरीश उप्पल, मोहनलाल अग्रवाल, आत्माराम… पूरी खबर पढ़ें →
सुखदेव नगर एक्सटेंश-2 स्थित गार्डन में मंगलनाथ मातृशक्ति सेवा समिति द्वारा गरबा आयोजन किया जा रहा है। माँ की भक्ति नन्ही बालिकाओं से लेकर मातृशक्तियों तक रोजाना कर रही है। क्षेत्रीय रहवासी आयोजन में शामिल हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें →
माहेश्वरी फ्रेण्ड्स ग्रुप ने माता की आराधना में नवरात्रि में एक दिवसीय गरबा का आयोजन धार रोड गार्डन पर किया। माता की पूजा, आरती के बाद गरबों की प्रस्तुति ग्रुप के माहेश्वरी दम्पति सदस्यों ने दी। सम्पत राधा साबू, गोपाल… पूरी खबर पढ़ें →
महावर नगर में कुछ वर्षों से रावण मार्केट बना हुआ है। यहां सबसे कम कीमत का रावण 300 रु. में मिल जाता है और साइज के मुताबिक दाम तय होते हैं। प्रकाश महावर कोली ने बताया कि अन्नपूर्णा रोड, महावर नगर के बाहर 10 साल पहले उस… पूरी खबर पढ़ें →
जैन उमंग महिला परिषद का तपस्वी सम्मान समारोह, क्षमावाणी मिलन एवं गरबा- डांडिया कार्यक्रम रखा गया। दस,पांच, तीन उपवास करने वाली तपस्वियों का सम्मान किया गया। हेमा द्वारा आयुर्वेद से जुड़ी उपयोगी जानकारियां दी गई। गरबा-… पूरी खबर पढ़ें →
अल-हिरा पब्लिक स्कूल की वक्ता मदीहा मंसूरी ने आईआईएसटी कॉलेज द्वारा आयोजित अप्रतिम प्रज्ञा अंतरविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता में फर्स्ट रनरअप का खिताब हासिल किया। बडी संख्या में दूसके वक्ताओं ने भी वाद-विवाद में… पूरी खबर पढ़ें →
रोटरी क्लब ऑफ इंदौर मेघदूत द्वारा सेज यूनिवर्सिटी में साइबर अपराध एवं डिजिटल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग… पूरी खबर पढ़ें →
बाणगंगा क्षेत्र के कुशवाह नगर कुए वाली गली में नाली पर निर्माण को शिकायतकर्ताओं ने अवैध निर्माण बताकर इस निर्माण को हटाने की गुहार भी निगम झोन से की है। शिकायत में कहा गया है कि नाली बंद होने से जलभराव की स्थिति बन रही… पूरी खबर पढ़ें →
आईपीएस एकेडमी के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड रिसर्च में डिजिटल बदलाव और नई तकनीकों के बढ़ते उपयोग पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ। एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग एकेडमी द्वारा प्रायोजित इस… पूरी खबर पढ़ें →
नरसिंह वाटिका बिजासन रोड पर चल रहे चातुर्मास में महासती डॉ. कुमुदलता म.सा. की मौजूदगी में दिवाकर दरबार में विभूतियों का सम्मान किया गया जिसमें जिनेश्वर जैन को 'प्रज्ञा समाज रत्न' की उपाधि से अलंकृत किया गया। मंत्री… पूरी खबर पढ़ें →
आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा निगम मुख्यालय स्थित अपने कक्ष में जनसुनवाई की गई। संबंधित अधिकारियों को उनके नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा राजस्व, मार्केट, भवन अनुज्ञा,… पूरी खबर पढ़ें →
प्रीतमलाल दुआ सभागृह में सी.एन. मेलोडियस म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सदाबहार गीत-संगीत संध्या का आयोजन दो दिन पहले किया गया। किशोर कुमार, अमिताभ बच्चन, रेखा से सम्बंधित गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। सिंगर जितेन्द्र मोन्टू… पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा, पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार दिए गए। जिनमें संध्या राय, शिवेन्द्रु जोशी, चंद्रकांत पटेल,… पूरी खबर पढ़ें →
10 वर्षीय बालिका लावण्या पंवार नवरात्रि में अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में शाम से लेकर रात तक माँ कालिका के स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन दे रही है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े भी कालिका स्वरूप में फोटो खिचवा रहे हैं। उक्त… पूरी खबर पढ़ें →
जैन कालोनी नेमिनगर में आचार्य सुनील सागर म.सा. ससंघ के सानिध्य में चल रहे 21 अक्टूबर तक धर्मप्रभावनापूर्ण इन्द्र ध्वज महामंडल विधान में इन्द्र इंद्राणी बने हैं। वहीं नितिन झांझरी के सानिध्य में पूजा-पाठ भी की गई। कमल… पूरी खबर पढ़ें →
कोचर पब्लिसिटी से जुड़े महेन्द्र और राजेन्द्र कोचर के पिताजी शुभकरण कोचर का निधन हो गया। शवयात्रा आज सुबह छत्रपति नगर एरोड्रम से निकलकर पंचकुइया मुक्तिधाम पहुंची, जहां बड़ी संख्या में जैन समाजजनों एवं अन्य ने… पूरी खबर पढ़ें →
रिजनल पार्क में टिकट का नगद भुगतान बंद, दर्शक वापस लौट रहे
शहर के सबसे बड़े लेकिन सुविधाओं में पिछड़े पिपलियापाला रिजनल पार्क में टिकट का नगद भुगतान बंद कर दिया गया है। दर्शकों से सिर्फ ऑनलाइन भुगतान लिया जा रहा है। इसके चलते दो दिन से सैकड़ों दर्शक वापस लौट रहे हैं, दशकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यहां पहले ही कोई सुविधा नहीं है। हालत खराब है। अब जो दर्शक आ रहें हैं, उन्हें भी नई परेशानी दे दी। यह सही नहीं है। इंदौर का सबसे बड़ा और करोड़ो की लागत का यह उद्यान वीरान है। न सालों से नाव चली और न अप्पू घर चालू है। यहां 25 रुपए टिकट है और सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। पहले यहां कई परिवार आते थे, अब बहुत कम आते हैं।
यहां सिर्फ रविवार और बाकी खास मौकों पर ही भीड़ होती है। जैसे 15 अगस्त और 26 जनवरी पर पब्लिक आती है। यह गार्डन 34 करोड़ में बना था, लेकिन धीरे धीरे यह विरान होता गया। पहले कभी यहां वोट चलती थी, अब वह भी बंद है। दर्शक आते तो हैं लेकिन निराश होकर जाते है। यहां कोई बड़ी सुविधा नहीं है। रिजनल पार्क केवल नाम का रह गया है। आने वाले दिनों में गर्मी ज्यादा रहेंगी। उमीद है कि दर्शक अधिक संख्या में आएंगे। ऐसे में नगद भुगतान बंद होंने से उन्हें वापस लौटना पड़ेगा। नुकसान कहीं न कहीं निगम को ही होगा। निगम ही अभी यह गार्डन चला रहा है। हर दिन यहां 500 से ज्यादा और संडे को 1000 से अधिक तथा खास मौकों पर ढाई हजार आते हैं। नगद भुगतान बंद होने से लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यह परेशानी बढ़ाने वाला निर्णय है। हर व्यक्ति यूपीआई नहीं उपयोग करता। कई बार तकनीकी दिक्कत भी होती है। इसलिए नगद भुगतान तुरंत दोबारा चालू किया जाना चाहिए।
परीक्षा सवा साल लेट, दो माह से रिजल्ट का इंतजार
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025: इंतेहां इंतजार की यह है पीएससी की स्थिति
एमपी पीएससी की राज्य सेवा परीक्षा-2025 पहले तो पूरे सवा साल देरी से हुई। यह 9 जून 2025 से होना थी। लेकिन निरस्त होकर 7 अगस्त 2026 से हो पाई। अब दो माह होने आए हैं। लेकिन रिजल्ट के पते नहीं है। देरी का आलम यह है कि पीएससी यह तक नहीं बता पा रहा कि आखिर परिणाम कब आएंगें। क्योंकि उसी के बाद इंटरव्यू की तारीखें घोषित हो सकेंगी। वहीं 2026 की मुख्य परीक्षा भी खत्म हुए एक माह बीत गया है। रिजल्ट नवंबंर में भी आ पाएगा या नहीं, यह अपने आप में सवाल है। कम पद दिए जाना भी एक बड़ी परेशानी बन चुका है। 2024 में 110 तो 2025 में 158 पद थे। 2026 में सिर्फ 156 पद हैं। जानकारी अनुसार राज्य सेवा के पद लगातार घट रहे हैं। 2019 के बाद सिर्फ एक ही बार ऐसा हुआ जब 300 से अधिक पद दिए गए। 2020 से 2026 तक कुल सात बार राज्य सेवा एग्जाम की वैकेंसी आई। लेकिन, इनमें से सिर्फ एक बार 2022 में राज्य सेवा में 457 पद दिए गए। उसके अलावा हर बार 300 से कम पद रहे। इन तीन साल में तो संख्या 200 के भी नीचे रही।
देरी की बात, सालों से चल रही रास्ता नहीं निकल रहा
अभ्यर्थियों के लिए मुसीबत यह है कि 2019 के बाद से ही लगातार 7 साल से राज्य सेवा परीक्षा- रिजल्ट-इंटव्यू और अंत में चयन सूची औसत डेढ़ साल में भी जारी नहीं हो पा रही है। देरी केवल 2029 की परीक्षा तक सीमित नहीं रही। राज्य सेवा परीक्षाओं में लेटलतीफी का यह सिलसिला 2021 में भी जारी रहा। इसकी चयन सूची 2022 अंत तक आना थी, लेकिन डेढ़ साल से ज्यादा देरी से जून 2024 में जारी की गई। इसमें कुल 283 पद थे। वहीं, इसके बाद 2022 की राज्य सेवा परीक्षा में भी यह सिलसिला जारी रहा। इसकी चयन सूची तो तय समय सीमा से दो साल से ज्यादा देरी से फरवरी 2025 में आई। 457 कुल पद थे। वहीं राज्य सेवा परीक्षा-2020 की
कब मिले थे बंपर पद
- 2019 में 571 पद - 2022 में 457 पद
कब बिगड़ गई स्थिति
- 2020 में 260 पद - 2021 में 290 पद - 2023 में 229 पद - 2024 में 110 पद - 2025 में 158 पद - 2026 में 155 पद
संगठित संघर्ष की ताकत, व्यापारियों की एकजुटता ने दिखाया अपना असर
यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर टलने के घटनाक्रम में देशभर के व्यापारिक संगठनों की साझा आवाज भारतीय व्यापार मंडल और अहिल्या चेम्बर्स की आंदोलनकारी भूमिका रही अहम -अक्षय जैन
आंदोलन केवल विरोध दर्ज कराने का नाम नहीं है, बल्कि अपनी मांगों के लिए संगठित होकर निर्णायक दबाव बनाने की प्रक्रिया है। यूपीआई पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के मुद्दे पर व्यापारियों की लड़ाई ने यही संदेश दिया है। जब अलग- अलग बाजारों और संगठनों की आवाज एक मंच पर आई, सड़क पर विरोध दिखाई दिया और मांग नहीं माने जाने पर क्यूआर कोड हटाकर नकद कारोबार करने का ऐलान हुआ, तब इस संघर्ष ने व्यापक रूप लिया। इस पूरे घटनाक्रम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संगठन नेतृत्व, अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल सहित देशभर के मुखर व्यापारिक प्रतिनिधियों की भूमिका उल्लेखनीय रही। इंदौर में अहिल्या चेम्बर्स की अगुवाई में आंदोलन को सड़क से व्यापारिक संस्थानों तक पहुंचाने की कोशिश ने इस मुद्दे को नई धार दी।
23 सितंबर को इंदौर में 125 व्यापारिक संगठनों से जुड़े लगभग दो लाख संस्थानों की भागीदारी के लक्ष्य और समर्थन के साथ नो यूुपीआई-डे का आह्वान किया गया। अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स इंड्रस्ट्रीज के सदस्य व्यापारियों ने राजबाड़ा पर हजारों क्यूआर कोड स्टैंड सड़क पर लाकर विरोध जताना अपने आप में अनूठा प्रदर्शन था। रीगल चौराहे पर मशाल रैली और पश्चिम क्षेत्र के व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी ने भी आंदोलन व्यापकता दी। को इसके बाद 9 अक्टूबर को व्यापारिक संगठनों ने स्पष्ट ऐलान किया कि यदि प्रस्तावित एमडीआर लागू किया गया, तो निर्धारित तिथि से व्यापारिक संस्थानों में यूपीआई क्यूआर कोड हटाकर नकद कारोबार का रास्ता अपनाया जाएगा। यह घोषणा केवल चेतावनी नहीं, अनदेखी बल्कि मांगों की होने पर सामूहिक विकल्प अपनाने का संदेश थी। अब प्रस्तावित एमडीआर को फिलहाल टाले जाने के घटनाक्रम को व्यापारियों के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, इसे केवल किसी एक संगठन की जीत कहना उचित नहीं होगा और न ही विरोध को स्थगन का एकमात्र कारण मानने के लिए आधिकारिक पुष्टि जरूरी है। लेकिन संगठित विरोध, लगातार उठाई गई आपत्तियों और सामूहिक दबाव ने इस मुद्दे को नजरअंदाज करना आसान नहीं रहने दिया। इस संघर्ष का सबसे बड़ा सबक यही है व्यापारी जब बिखरे नहीं, बल्कि साझा मांग के साथ खड़े होते हैं, तो उनकी आवाज बाजार की सीमाएं लांघकर राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बन सकती है। संगठन मंच देता है, एकजुटता ताकत देती है और निरंतर संघर्ष मांग को प्रभावी बनाता है।
ज्योति नगर में गरबा से माँ की आराधना
खरगोन के ज्योति नगर में नवरात्रि पंडाल में माँ दुर्गा की स्थापना के बाद से ही रोजाना पूजन, आरती की जा रही है। शहर में 30 से अधिक स्थानों पर पंडालों में माँ की आराधना गरबा से की जा रही है। ज्योति नगर पंडाल को विशेष रूप से सजाया गया है। बालिकाएं गरबा से माँ की आराधना कर रही है। नितिन मालवीय, दिलीप सोनी, राजेश पाल, मनीष गडकरी, राघवेंद्र आचार्य, प्रकाश चौरे, सचिन मालवीय, महेंद्र जायसवाल, पुष्पेंद्र राठौर, हरीश पाल, राजेश परमार्थी, पंचानन राठौर, प्रमोद जोशी, अर्पित जायसवाल, रवि सोनी, राघवेंंद्र डंडीर, मनीष शर्मा, गिरीश कुमावत, प्रदीप पटेल, प्रवीण कुशवाह, मोहित सहित अन्य आयोजन से जुड़े हैं।
फ्लाई ओवर निर्माण कार्य में आईटी पार्क की सबसे धीमी रफ्तार
आईटीपार्क ब्रिज निर्माण के पास सर्विस रोड की भी हालत खराब
मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमपी आरडीसी) द्वारा इंदौर के पूर्वी रिंगरोड पर मूसाखेड़ी और आईटी पार्क चौराहे पर दो फ्लाई ओवर ब्रिज और देवास नाका क्षेत्र में सत्यसांई चौराहा और देवास नाका पर लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए करोड़ों रुपयों की लागत से दो फ्लाई ओवर बनाए जा रहे है। इन नवीन फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में धीमी पार्क चौराहे पर बन रहे हैं फ्लाई ओवर की है। हालत यह है कि अभी तक बीच के हिस्से के साथ दोनों साइड के हिस्से में भी काम अधूरा पड़ा है। अभी तक यहां बमुश्किल 30 से 40 फीसदी जबकि मूसाखेड़ी और सत्यसांई चौराहे पर दिन -रात दुगनी तेजी के साथ काम चल रहा है। यही नहीं मूसाखेड़ी और सत्य साईं ब्रिज का निर्माण कार्य दिवाली बाद इसी साल दिसंबर अंत तक पूरे होने के भी आसार है। क्योंकि यहां रात में भी एक्स्ट्रा अनुभवी मजदूरों की टीम लगाकर वरिष्ठ अधिकारियों की टीम की निगरानी में तेजी सबसे रफ्तार आईटी काम भी नहीं हो पाया है। के साथ काम चल रहा है।
यही नहीं आईटी पार्क फ्लाईओवर निर्माण स्थल के पास की सर्विस रोड की भी हालत बहुत ज्यादा खराब है। जहां से निकलने में लोगों को सिंग्नल पर दो से तीन बार में जाम में अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है। जिसके कारण यहां लोगों का ईंधन और समय दोनों खराब हो रहें है। यही नहीं अन्य चौराहों की जगह यहां के निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर सवाल उठ रहें है। जबकि मूसाखेड़ी में बाधक निर्माण और धार्मिक स्थल शिफ्टिंग के बाद काम और ज्यादा तेजी के साथ चल रहा है। बीच के हिस्से में बोस्टिंग धनुष आकार में निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। जिसमें एक साइड का काम पूरा भी हो चुका है। जबकि अब दूसरे साइड के हिस्से में दुगनी तेजी के साथ काम हो रहा है।
इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में कृष्णपुरा छतरी के सामने तबीयत खराब होने पर पत्नी को नींबू पानी पिलाने के लिए गाड़ी रोक रहे एक बुजुर्ग दम्पति के साथ दुकान संचालक और उसके बेटे ने बेरहमी से लात-घूंसों से मारपीट कर दी।… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कनाड़िया थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 24.49 ग्राम… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। हीरा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गरबा देखने गए एक नाबालिग पर पुराने विवाद के चलते कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने बीच बाजार और गरबा स्थल के पास युवक को घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और कड़े से… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। संयोगितागंज थाना क्षेत्र में जिला जेल की खुली जेल व्यवस्था से एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। खुली जेल से रोज की तरह अपने दैनिक कार्यों के लिए बाहर जाने वाला एक बंदी शाम को निर्धारित समय पर वापस नहीं… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में शातिर बदमाशों ने सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक शेयर कर भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच की टिकट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से हजारों रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस… पूरी खबर पढ़ें →
मध्य प्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली अटल गृह ज्योति योजना का पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। सितंबर बिल माह के दौरान मालवा-निमाड़ के 15 जिलों के 30 लाख 67 हजार… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह का एक मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी बेटे ने मकान अपने नाम कराने का दबाव बनाते हुए अपने ही बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में सड़क पर दबंगई और मारपीट का एक मामला सामने आया है, जहां आरोपियों ने रास्ते में एक युवक की चलती हुई गाड़ी पर लात मारकर उसे गिरा दिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद से पीड़ित युवक को… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में शातिर साइबर अपराधियों ने फर्जी एप्लीकेशन के जरिए एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से हजारों रुपये की रकम ट्रांसफर कर ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार बार के आदतन अपराधी को 12.90 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ड्रग्स और तस्करी में प्रयुक्त बिना… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित संभाग स्तरीय अंतर-महाविद्यालयीन एक्वेटिक्स प्रतियोगिता में श्री रावजीभाई गोकुलभाई पटेल गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। आईआईएसटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स इंदौर द्वारा आयोजित मध्य भारत की सबसे सबसे बड़ी अंतर्विद्यालयीन प्रतियोगिताओं में दूसरे दिन पिकलबॉल के बॉयज एंड गर्ल्स सिंगल्स के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पिकलबॉल के फाइनल… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल में आयोजित तृतीय आमंत्रण अंतरविद्यालयीन 6-रेड स्नूकर टीम एवं व्यक्तिगत चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। अंडर-19 बालिका वर्ग में एनडीपीएस की जहरा गेसवाला,… पूरी खबर पढ़ें →
इंटरनेशनल स्कूल द्वारा प्रथम इंटर स्कूल स्केटिंग प्रतियोगिता में द मिलेनियम स्कूल के छात्र अगस्त्य साहू ने प्रदर्शन करते हुए क्वाड्स अंडर-6 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उपलब्धि पर… पूरी खबर पढ़ें →
नई दिल्ली। आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, फ्रेंचाइजी का टॉप मैनेजमेंट एक बार फिर अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपने पर गंभीरता से… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। आईडीसीए द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-15 क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत खण्डवा जिला एवं बुरहानपुर जिले के मध्य दो दिवसीय मैच खेला गया जिसमें पहले दिन बुरहानपुर ने पहले बल्लेबजी करते हुए अपनी पहली पारी में 13 ओवरो में… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। हॉकी इंडिया द्वारा झांसी में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए ताहिर हॉकी ट्रेनिंग सेंटर इंदौर के राष्ट्रीय खिलाडी दीपक यादव का दादर नगर हवेली दमन दीव हॉकी नेशनल टीम में एवं अरहम अंसारी का… पूरी खबर पढ़ें →
नागरकोइल कन्याकुमारी में आयोजित होने वाली 22वीं राष्ट्रीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कराते स्पर्धा में इंदौर जिले के श्रेयस स्कूल में राजेंद्र पाटिल की ईच वन टीच वन मोमेंट से तैयार गायत्री राठौर और चिराग सकवार के किक ओर… पूरी खबर पढ़ें →
प्रधान आरक्षक फिरोज खान और सह-आरोपी रोशनी वर्मा के खिलाफ केस दर्ज, आय से 223% अधिक संपत्ति, इन्दौर-उज्जैन सम्भाग की लोकायुक्त टीम ने सुबह 6 बजे शुरू की कार्रवाई पूरी खबर पढ़ें →
फिरोज खान फिलहाल पीटीसी से गैर हाजिर चल रहे है। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के अनुसार सांवेर के बुडान क्षेत्र में रहने वाले एक पिता-पुत्र का जमीन का विवाद चल रहा है। पिता से फिरोज ने जमीन खरीदने का अनुबंध रोशनी वर्मा… पूरी खबर पढ़ें →
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के गुरु शंकर नगर में बीती रात चोरों ने दो सूने मकानों पर धावा बोल दिया। आसपास के चार पड़ोसी देवास माता दर्शन करने गए थे। रात करीब 3 बजे जब लौटे तो देखा मकान का ताला टूटा हुआ है और अन्दर सामग्री… पूरी खबर पढ़ें →
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के जबरन कालोनी क्षेत्र में सड़क किनारे ठेला लगाकर सब्जी बेचने वाले एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल अवस्था… पूरी खबर पढ़ें →
सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के बारे में · About City Blast E-Paper
सिटी ब्लास्ट इंदौर से प्रकाशित होने वाला दोपहर दैनिक हिंदी अख़बार है। यहाँ आप सिटी ब्लास्ट का आज का ई-पेपर (City Blast E-Paper) मुफ़्त में ऑनलाइन पढ़ सकते हैं — बिल्कुल छपे हुए अख़बार की तरह, पृष्ठ दर पृष्ठ।
हर अंक की PDF डाउनलोड की जा सकती है और पुराने अंक तारीख़ या महीने से खोजे जा सकते हैं। किसी भी खबर पर बॉक्स बनाकर उसकी न्यूज़ क्लिप बनाइए और WhatsApp या सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए।
इंदौर शहर, मध्यप्रदेश, राजनीति, नगर निगम, अपराध, खेल और मनोरंजन की ताज़ा खबरों के लिए रोज़ पढ़ें सिटी ब्लास्ट ई-पेपर।
City Blast is a Hindi afternoon daily newspaper published from Indore, Madhya Pradesh. Read the City Blast e-paper online every day, exactly as printed, download today's newspaper as a PDF, browse old issues by date and share news clips on WhatsApp. Indore news, Madhya Pradesh news, politics, city updates, crime, sports and entertainment — all in one place.