मुख्यमंत्री देंगे मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी की सौगात
प्रदेश के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 'मुख्यमंत्री स्कूटी योजना' अंतर्गत 19 सितंबर को भोपाल से 7,500 से अधिक पात्र मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का वितरण करेंगे। इससे विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की राह आसान होगी।
साथ ही, कॉलेज आने-जाने में भी सहूलियत होगी। राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में सुबह 10 बजे से होगा। इस योजना का लाभ अब तक प्रदेश के 23000 से अधिक विद्यार्थियों को मिल चुका है
