सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक
जिले में 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प महा अभियान की तैयारियां को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम निर्धारित समय-सारणी के अनुसार हों और आयोजनों में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सेवा संकल्प महा अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया, मेरे सपनों का भारत- चित्र सेवा, नमो सेवा, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, बड़नगर-वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग-राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट-इनोवेशन चैलेंज, सुशासन सेवा संवाद, 25 साल-25 कहानियां तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के लिए राज्य स्तर पर प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं।
