सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अग्र मंच करेगा महोत्सव

संस्था अग्र मंच द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर मन से माधव तक एक पहल का आयोजन किया जाना है। आशीष गोयल, दीपिका गोयल, ने बताया कि प्रतिभाओं को मंच से लाकर अवसर देने के उद्देश्य से 4 से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए मन में माधव श्रृंखला 20 सितम्बर को दोपहर 12 से 2 बजे तक नवलखा काम्पलेक्स डी ब्लाक में आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रतिभागियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

जीतू गोयल ने बताया कि इस आयोजन में दर्शकों को इंदौर में ही वृंदावन की अनुभूति होगी। ऑडिशन के लिये फार्म ऑडिशन स्थल पर ही उपलब्ध रहेंगे।

अख़बार में यह खबरपृष्ठ 5 पर जैसी छपी, वैसी देखें
पूरा पृष्ठ ई-पेपर में खोलें →