सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

दिगम्बर जैन मंदिरों में सफाई कार्य प्रतिमाओं का हुआ मंजन कार्य

दिगम्बर जैन मंदिरों में सफाई कार्य प्रतिमाओं का हुआ मंजन कार्य
दिगम्बर जैन मंदिरों में सफाई कार्य प्रतिमाओं का हुआ मंजन कार्य फोटो: सिटी ब्लास्ट

दिगंबर जैन समाज के दस- लक्षण पर्व 16 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं, उसके पूर्व सभी मंदिरों में प्रतिमा जी का मंजन कार्य विशेष प्रकार की सफाई कार्य कल पूरा हुआ। शहर भर के दिगंबर जैन मंदिरों में पर्वराज दस-लक्षण के पूर्व मंदिरों की सफाई एवं प्रतिमा का मंजन प्रतिवर्ष होता है। मंदिरों में कुछ मूर्तियां पाषाण की रहती है और कुछ अष्टधातु की। अष्टधातु की प्रतिमा का मंजन लोंग के पाउडर में थोड़ा जल डालकर उससे प्रतिमा को रगड़ा जाता है फिर साफ सूती हथकरघा के कपड़े से उसको साफ करते हैं।

पाषाण की प्रतिमाओं के मंजन के लिए रीठे को धोकर शुद्ध जल में उबाला जाता है फिर रीठे को धोकर सूती कपड़े की पोटली बनाकर उससे प्रतिमा को रगड़ा जाता है। प्रतिमा को मंजन से पहले बड़ी थालियों में विराजमान कर यह कार्य किया जाता है। तत्पश्चात शुद्ध जल से प्रतिमा को साफ किया जाता है।

कुछ प्रतिमा को सूखने के बाद गोले (खोपरा) से रगड़ा जाता है तत्पश्चात बेदी में कपूर का चूरा डाल दिया जाता है ताकि कोई भी जीव आदि ना आए। केवल प्रतिमा के पीछे रखे हुए यंत्र को नींबू से एवं छत्र एवं भामंडल को पानी से साफ किया जाता है।

अख़बार में यह खबरपृष्ठ 5 पर जैसी छपी, वैसी देखें
पूरा पृष्ठ ई-पेपर में खोलें →