पूर्व विधायक पहुंचे, मातृशक्तियां नहीं
विधानसभा 1 के कुशवाह नगर में एक मंडल की गलती से पहले से आयोजित हरतालिका तीज का आयोजन कल रविवार को रख लिया गया था। इस तरह का आयोजन पहले शंकर लालवानी ने भी राजवाड़ा पर रखा था, लेकिन वह आयोजन तिथि की घट-बढ़ के कारण आज सोमवार को रखा है। कुशवाह नगर के आयोजन की सूचना नहीं दी गई, जिससे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय पहुंच गए, ज्यादातर मातृशक्तियां इसलिए नहीं पहुंची थी, क्योंकि उन्होंने क्रत नहीं रखा था।
