निगम के यातायात विभाग ने तैयार की योजना अब होगा क्रियान्वयन
शहर के विभिन्न चौराहों पर स्थित बिजली के खंबे हटाने पर नगर निगम के द्वारा डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए निगम के यातायात विभाग के द्वारा योजना बनाकर तैयार कर ली गई है। अब इस योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।
नगर निगम की ओर से शहर भर में यातायात को सुधारने की दिशा में बहुत कोशिश की जा रही है। इन कोशिशें के तहत नगर निगम एक तरफ जहां सड़क पर कब्जा कर लगाई गई दुकानों को हटाने
