पार्थ सिंगरौली के लिए रवाना
इंदौर। वॉरियर्स फेंसिंग स्पोर्ट्स अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी पार्थ बोरकर सिंगरौली, मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए। पार्थ 14वीं मिनी अंडर-10 एवं अंडर-12 स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में ईपी इवेंट में इंदौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता 12 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। पार्थ बोरकर की तैयारी एवं प्रतियोगिता के लिए उन्हें कोच करण साहू का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन आगामी 14वीं मिनी एवं 8वीं चाइल्ड नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।
आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 27 सितंबर 2026 तक जम्मू-कश्मीर, भारत में प्रस्तावित है। वॉरियर्स फेंसिंग स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से पार्थ बोरकर को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाई।
