अनिका, आराध्या, रक्षत, मृदुल को खिताबी सफलता
जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में यशवंत क्लब चतुर्थ इंदौर जिला रैंकिग टेबल टेनिस स्पर्धा में बालिका अंडर-15 आयु वर्ग में अनिका माहेश्वरी, बालिका अंडर-17 आयु वर्ग में आराध्या राजपुत, बालक अंडर-15 आयु वर्ग में रक्षत चावडा तथा बालक अंडर-17 में मृदुल जोशी ने खिताबी सफलता अर्जित की। स्पर्धा के मुकाबलें यशवंत क्लब में खेले जा रहे हैं।
बालक अंडर-15 आयु वर्ग के फायनल मुकाबले में रक्षत चावडा ने पूणयांष जैन को 3-1 से हराया। सेमीफायनल में रक्षत ने अर्णव शेलगांवकर को 3-2 से, पूणयांश ने दक्ष माहेश्वरी को 3-2 से मात दी। बलिका अंडर-15 आयु वर्ग के फायनल में अनिका माहेश्वरी ने सानवी सिंघल को 3-2 से हराकर खिताब जीता। सेमीफायनल में अनिका ने नेहल नाहर को 3-0 से, सानवी ने आरवी जैन को 3-0 से परास्त किया।
बालक अंडर-17 आयु वर्ग के फायनल में मृदुल जोशी ने मित मिमरोट को 3-0 से षिकस्त दी। सेमीफायनल में मृदुल ने पूणयांष जैन को 3-0 से, मित ने लक्ष भदौरिया को 3-0 से हराया।
बलिका अंडर-17 आयु वर्ग के फायनल में आराध्या राजपूत ने रीत इंगले को 3-0 से हराकर खिताब जीता। सेमीफायनल में आराध्या ने अनिका माहेश्वरी को 3-0 से, रीत ने हिया पटेल को 3-0 से हराया। बलक अंडर-19 आयु वर्ग के क्वार्टर फायनल में अबु बकर ने मित मिमरोट को 3-1 से, अभी जैन ने रक्षत चावडा को 3-1 से, अर्थव जैन ने रिदम गडिया को 3-1 से, मृदुल जोषी ने द्वियुमानी दत्ता को 3-1 से परास्त किया।
बलिका अंडर-19 आयु वर्ग के क्वार्टर फायनल मुकाबलों में आराध्या राजपुत ने सिद्धी भदोरिया को 3-0 से, आरना उपाध्याय ने रीत इंगले को 3-2 से, भाग्यश्री दवे ने नेहल नाहर को 3-1 से, हिया पटेल ने सिद्धीक्षा जैन को 3-0 से हराकर सेमीफायनल में प्रवेष किया। पुरुष वर्ग के क्वार्टर फायनल में पंकज श्रीवास्तव ने सारंग अग्रवाल को 3-1 से, साउद खान ने अभी जैन को 3-2 से, अनुज सोनी ने लक्ष भदोरिया को 3-1 से, चैतन्य करोडे ने रक्षत चावडा को 3- 1 से षिकस्त दी।
महिला वर्ग के क्वार्टर फायनल में आराध्या राजपुत ने आद्या पारासर को 3-0 से, भाग्यश्री दवे ने भूतिका साहुकार को 3-0 से, आराना उपाध्याय ने आरवी जैन को 3-1 से, हिया पटेल ने अनिका माहेष्वरी को 3-2 से हराकर सेमीफायनल में जगह बनाई।
