चोर सिगरेट भी नहीं छोड़ रहे हैं
ताला तोड़ा और हजारों का माल कर दिया साफ
यशवंत रोड चौराहा के समीप छोटी गली से निहालपुरा जाने वाले मार्ग पर शाम के अखबार जहां बेचे जाते हैं उसके पास जुबेर एवरफ्रोश की दुकान थी। दुकानदार जाकीर अब्बासी और मोहम्मद जुबेर अब्बासी ने कल ही हजारों की सिगरेट खरीदी थी और दुकान में सिगरेट के अलावा गुटखा-पाउच भी थे। चोर की निगाह इस दुकान पर थी और कल रात दुकान पर लगा एक ताला तोड़ा गया और अन्दर से सिगरेट, गुटखा-पाउच 15 हजार से अधिक के ले गए, वहीं अखबार बेचकर कल जो 1 हजार रु. की चिल्लर इकट्ठा की गई थी और उसे गल्ले में रखा गया था वह भी चोरों ने उड़ा दी और गल्ला बाहर रोड पर फेंककर सामान लेकर चोर चले गए।
चोरों ने सिगरेट और पाउच पर भी हाथ साफ किए वे भी नहीं छोड़े। एक रुपये और दो रुपये की चिल्लर थी उसे भी नहीं छोड़ा। यह क्षेत्र सराफा थाना में लगता है। लोगों को अंदेशा है कि पाउडर पीने वालों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, दो दिन पहले डॉक्टर हाऊस नार्थ राज मोहल्ला में भी आठ दुकानों के ताले चटकाए गए थे उसमें भी पाउडरबाजों का नाम आया था।
लोगों का यह भी कहना है कि सराफा थाना और पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के अलावा छत्रीबाग और मल्हारगंज में ही सबसे ज्यादा पाउडरबाज है, जो खर्चे के लिए छोटी चोरियों को अंजाम देते हैं।
