साइबर झगों का बड़ा प्रहार... सांवेर में युवक के गाते से 3.34 लाग् पार सिमरोल में आईआईटी छात्र से झगे 97 हजार
इंदौर ग्रामीण क्षेत्र के सांवेर और सिमरोल थाना इलाकों में ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिनमें शातिर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से लाखों रुपये साफ कर दिए तो वहीं आईआईटी के एक छात्र को भी अपना शिकार बना लिया।
पहले मामले में सांवेर पुलिस ने फरियादी मदनलाल चौहान पिता दयाराम चौहान, निवासी धरमपुरी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरियादी के अनुसार, 16 मार्च 2025 से 21 मार्च 2025 के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गुम हुए मोबाइल नंबर का अनुचित फायदा उठाया। आरोपी ने बिना अनुमति और सहमति के उस नंबर से फोन-पे एक्टिवेट कर लिया और फरियादी के बैंक खाते से बेईमानी पूर्वक कुल 3,34,270 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।
आरोपी ने संचार युक्तियों का गलत इस्तेमाल कर फरियादी को भारी आर्थिक क्षति पहुंचाई, जिस पर सांवेर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी घटना सिमरोल थाना क्षेत्र की है, जहां आईआईटी इंदौर के देवी अहिल्या हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र के साथ साइबर प्रॉड की वारदात हुई। मूल रूप से ग्राम मऊ जिला अलवर, राजस्थान निवासी पीड़ित छात्र शशि पिता गजराज शर्मा की शिकायत पर सिमरोल पुलिस ने मोबाइल नंबर 8167604689 के धारक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने पीड़ित छात्र को झांसे में लेकर उसके साथ 97,817 रुपये की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया।
दोनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से संदेहास्पद नंबरों व बैंक खातों की तकनीकी जांच की जा रही है।
