सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

थाने में भी हंगामा

पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के मच्छी बाजार इलाके में बीते कल शाम मामूली सी बात को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। लोडिंग गाड़ी की टक्कर से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद जब दोनों पक्ष शिकायत लेकर पंढरीनाथ थाने पहुंचे, तो वहां भी जमकर हंगामा देखने को मिला, जहां दोनों गुट एक-दूसरे पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराने पर