सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

जिला कांग्रेस ने बनाए 32 जोन

इंदौर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने जिले की चारों विधानसभाओं में 32 जोन बनाकर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, भाराछासं, युवक कां्रग्रेस, सेवादल की टीम को अलग अलग तैनात किया है। खास तौर से भाराछासं और युवक कांग्रेस स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, लाइब्रेरी, कैफे और मेस में जाकर छात्रों से सीधा संवाद करेंगी।