लंबे समय बाद अब केसरबाग ब्रिज के नीचे स्मार्ट हब में मिलेगी खेलने की सुविधा
इंदौर। केसरबाग रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे आखिर अब लंबे समय के बाद खेलने की सुविधा मिलेंगी। जिसको लेकर टेंडर संबधित प्रोसेस और प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यही नहीं आने वाले दिनों में बेहद जल्द पीपीपी मॉडल पर निगम यहां लाखों रुपए खर्चकर स्मार्ट हब के रूप में ब्रिज के नीचे लंबे समय से खाली पड़ी जगह को खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा।
जिसको लेकर क्षेत्र के रहवासी परिवार और खिलाड़ियों द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लगातार मांग की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी होने की उम्मीद जगी है। जहां क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए खेल की सुविधा के लिए आकर्षक सर्व सुविधा युक्त नवीन मैदान तैयार किया जाएगा। जहां क्षेत्र के खिलाड़ियों को ब्रिज के नीचे टर्फ क्रिकेट से लेकर हॉकी, फुटबॉल और बैडमिंटन जैसे पारंपरिक खेलों को खेलने की सुविधा मिलेगी।
जिसके लिए निगम द्वारा हाल ही में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं अब अगले दो से तीन माह में बेहद जल्द पब्लिक पार्टनरशिप पीपीपी मॉडल पर ब्रिज के नीचे के हिस्से में सर्व सुविधायुक्त स्मार्ट हब के रूप में आकर्षक खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। जहां खिलाडियों को खेल खेलने के साथ प्रेक्टिस के लिए जगह और अन्य खेल गतिविधियों को संचालित करने के लिए पीपीपी मॉडल पर एजेंसी की मदद से ब्रिज के नीचे सालों से खाली पड़ी जगह में आईडीए की तर्ज पर क्षेत्र के खिलाडियों के लिए नया खेल मैदान नजर आएगा।
