केतन हˆयाकांड में सिया गंयल-चेतन चौधरी का तीसरा साथी भी गिरफ्तार
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक नए किरदार की एंट्री हुई है। मामले में, पुलिस ने एक नए आरोपी की पहचान की है। फिलहाल उसे हिरासत में लिया गया है। कहा जा रहा है कि इसे इस मामले में सह आरोपी बनाया जा सकता है। इस नए आरोपी की पहचान चेतन चौधरी के सहपाठी रितेश हिंगे के रूप में हुई है।
18 जून को लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की हत्या की योजना के बारे में उसे पहले से सब पता था। चेतन चौधरी और उसकी गर्लप्रेंड सिया गोयल ने अपने सहपाठी के साथ हत्या की योजना बनाई थी और उसे अंजाम देने के तरीके पर भी विस्तार से चर्चा की थी। दोनों ने उसे भी लोहागढ़ साथ चलने के लिए कई बार कहा था।
