10 शिक्षकों को शिक्षा रत्न सम्मान
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा शिक्षक दिवस पर ‘शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें इन्दौर के संजू पाठक, डॉ. अखिलेश राव, रश्मिता शर्मा, त्रचा दिनेश तिवारी एवं सुरेखा सिसौदिया एवं बाहर के गणतंत्र जैन, श्रीमन्नारायण चारी विराट, चन्द्रमणि मणिका, डॉ. मनीषा जैन, ऩगमा सिद्दीकीे को सम्मानित किया गया। भावना शर्मा, राजकुमार कुम्भज, डॉ. अर्पण जैन मौजूद थे।
