सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

वाल्मीकि समाजजन देर रात तक रहे मौजूद

हिरण्यास के वध को प्रथम पुरूस्कार

वाल्मीकि सैना मार्शल कौम एवम इ.न.पा.नि. सफाई कर्मचारी संघ के संयुक्त रूप से स्वागत मंच लगा था। इंदौर के 28 वाल्मीकि बस्तियों से छड़ी-निशान के साथ भगत, उस्ताद, खलीफा का सम्मान भी इस मंच से कर पुरस्कार भी दिए गए। सर्वश्रेष्ठ सेहरा के लिए प्रथम पुरुस्कार आराधना मंडल कुलदीप चावरे भगत छावनी के सेहरा कलाकार प्रवीण पारोचे के सेहरा को प्रथम एव द्वितीय पुरूस्कार मां दूर्गा मण्डल सिंगा भगत पलासिया तृतीय पुरस्कार आदेश मण्डल गोलू भगत पथरोड भगवान् शिव का विराट रूप वाले पलासिया के सेहरा को दिया गया।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोषजी कल्याणे, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजेश धौलपुरे, पटेल राजेश मेवाती, चौधरी राजेश शिन्दे, मनीषा चंन्दु करोडे, ताराचन्द्र गौहर, मनोज थनवार, अभिषेक बोयत, पवन नरवाले, डॉ. सुरेन्द्र तंवर, शेरा दादा शिन्दे उपस्थित रहे।