जलभराव, गंदे पानी और बदबू से रहवासी परेशान
न.प्र.)। जोन-10, वार्ड 39 खजराना के दाऊदी नगर में पब्लिक स्कूल के पास जलभराव की समस्या से आसपास के रहवासी काफी परेशान हैं। सड़क पर पानी जमा होने के साथ ड्रेनेज लाइन का गंदा पानी भी बह रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है।
रहवासी गफ्फार झूलेवाले, असलम क्रेनवाले, उस्मान गनी, लतीफ और रशीद सहित अन्य लोगों ने बताया कि जलभराव के कारण रोजमर्रा की आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। लंबे समय से बनी इस समस्या के कारण रहवासियों में नाराजगी है। समाजसेवी सलीम पठान ने कहा कि रहवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम को तत्काल मौके का निरीक्षण कर पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।
