दीक्षांत समारोह में रहे ठाकुर मौजूद
इन्दौर इंस्टीट्याूट ऑफ लॉ एवं आइडिलिक इंस्टीट्याूट ऑफ मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन मैनेजमेंट ने किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुरागसिंह ठाकुर और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, जीतू जिराती कार्यक्रम में बतौर अतिथि मौजूद रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थी, पालक की मौजूदगी रही।
ठाकुर ने कहा, ‘शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में न्याय, सुशासन और सशक्त प्रबंधन स्थापित करने का माध्यम है। चेयरमैन डॉ. कांतिलाल बम ने कहा कि हमारा सतत प्रयास रहा है कि हम विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान न दें, बल्कि उनमें मानवीय मूल्य, उच्च सामाजिक उत्तरदायित्व और उत्कृष्ट व्यावसायिक दृष्टि का विकास करें। आज का यह अवसर आपकी वर्षों की कठिन मेहनत, अभिभावकों के त्याग और प्राध्यापकों के श्रेष्ठ मार्गदर्शन का स्वर्णिम प्रतिफल है।
500 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। डॉ. अक्षय बम, कांतिलाल बम, प्रो. डॉ. मनप्रीत कौर राजपाल, डॉ. अर्चना दुबे, डॉ. दरवेश पंडारी, कमल व्यास, एसके व्यास, बबीता कड़किया मौजूद थे।
