सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

शैफाली वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ तोड़े 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनीं पहली विमेंस क्रिकेटर

दुबई। शैफाली वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में महज 12 रन बनाकर आउट हो गईं, मगर इन 12 रनों के दम पर उन्होंने 2-2 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े। जी हां, उन्होंने पारी में 7 रन बनाते ही विमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन का आंकड़ा छुआ।

वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली सबसे तेज और युवा खिलाड़ी बन गई हैं। बता दें, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग की थी। भारत के स्पिनर्स के जाल में पाकिस्तान की टीम ऐसी फंसी की पूरी टीम 55 रनों पर ही सिमट गई।

भारत ने 3 विकेट खोकर 8.4 ओवर में इस स्कोर को चेज कर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई। 3000 ब्ल्यूटीआई20आई रन बनाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी शैफाली वर्मा विमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन का आंकड़ा छूने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई है। 22 साल 220 दिन की उम्र में उन्होंने यह कारनामा किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड की गैबी लुईस के नाम था, जिन्होंने 24 साल 247 दिन की उम्र में 3000 टी20 रन बनाए थे।

इस लिस्ट में स्मृति मंधाना भी मौजूद हैं, जिन्होंने 27 साल 171 दिन की उम्र में 3000 रन का आंकड़ा छुआ था।

बता दें, विमेंस क्या मेंस क्रिकेट में भी कोई शैफाली वर्मा से कम की उम्र में 3000 टी20 इंटरनेशनल रन का आंकड़ा नहीं छू पाया। मेंस ऊ20घ् में यह रिकॉर्ड मलेशिया के वीरनदीप सिंह के नाम है, जिन्होंने 26 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं, फुल-मेंबर देशों में यह रिकॉर्ड बाबर आजम (उम्र 28) के नाम दर्ज है। बता दें, विमेंस क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी के नाम है, जिन्होंने 100 पारियों में यह कारनामा किया था।