सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भारत-पाक मैच में कप्तानों ने फिर नहीं मिलाया हाथ

दुबई। महिला एशिया कप 2026 में कल बड़ा मुकाबला खेला गया। भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी। इस मुकाबले में टॉस के वक्त एक बार फिर कप्तानों की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉस के वक्त बहुत जल्दी में दिखाई दीं।

प्रेजेंटर उनका परिचय करा रहे थे, तभी लगा कप्तान कौर सिक्का उछालने के मूड में हैं। हालांकि, वे थोड़ी देर रुकीं और जब प्रेजेंटर ने परिचय करा दिया और सिक्का उछालने के लिए कहा तब हरमन ने सिक्का उछाला। यह सिक्का उनके पक्ष में नहीं गिरा।

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीता और मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में दोनों कप्तानों ने एक बार फिर टॉस के वक्त हाथ ना मिलाने की रवायत जो पिछले एक साल से चली आ रही उसे जारी रखा।