सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अंतरविद्यायलयीन शालेय कबड्डी व वालीबॉल खेल एवं चयन प्रतियोगिता

इंदौर। श्री वैष्णव एकेडमी में चार दिवसीय कबड्डी व वालीबाल खेल एवं चयन प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें इन्दौर जिले के 31 विद्यालयों के अंडर- 14, अंडर-17 एवं अंडर-19 के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें आगामी संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया।

कबड्डी अंडर-17 बालक वर्ग में श्री वैष्णव एकेडमी के खिलाडियों उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14, अंडर- 17 एवं अंडर अंडर-19 बालिका वर्ग में क्रमशः एम.के.वी.वी. एवं शासकीय शारदा कन्या विद्यालय विजेता रहे। अंडर-14, अंडर- 17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग में क्रमशः श्री वैष्णव एकेडमी, मल्हार आश्रम स्कूल एवं एम.के.वी.वी. विद्यालय विजेता रहे।

प्रतियोगिता समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय उपस्थित हुए। साथ ही पदाधिकारी विक्रांत आखरे, जिला खेल अधिकारी, हेमंत वर्मा, संभागीय खेल अधिकारी, प्रकाश