शकर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आप का प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी द्वारा वार्ड नंबर 60 के रानीपुरा क्षेत्र में शकर की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान रानीपुरा, झण्डा चौक, जवाहर मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए आम जनता से जनसंपर्क किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
