सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

2 शिक्षकों ने किया 12 बच्चियों से रेप

बिहार के बक्सर में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। डुमरांव प्रखंड के सरकारी स्कूल में दो शिक्षकों पर 12 बच्चियों से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों ने आरोपियों की पिटाई कर दी। शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दोनों शिक्षक अभी फरार हैं।