सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कांग्रेस की आज भोज के साथ बैठक

नेहरू स्टेडियम नहीं देने का मुद्दा भी उठेगा

शहर और जिला कांग्रेस ने आज दोपहर से लेकर शाम तक कई बैठकों के आयोजन राजीव गांधी सर्कल स्थित एक ही परिसर के दो गार्डनों में अलग-अलग की है। अलग-अलग संगठन मोर्चा की बैठक भी होगी। अलग- अलग बैठकें होती रहेगी और बैठक में शामिल होने वाले कांग्रेसियों का भोजन भी दोपहर से लेकर शाम तक चलता रहेगा।

शहर के शुभ कारज गार्डन और जिला के सोलारिस गार्डन में अलग-अलग समय, अलग-अलग संगठन की बैठक होगी। बैठकों में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, सहप्रभारी उषा नायडू सहित वरिष्ठ नेता अरुण यादव, सत्यनारायण पटेल, शोभा ओझा, सज्जन वर्मा. अध्यक्ष चिन्टू चौकसे, विपिन वानखेड़े, संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल, डॉ. दौलत पटेल, शैलेष गर्ग सहित पदाधिकारी और इंदौर-उज्जैन संभाग के विधायक और विधायक के दावेदार भी मौजूद रहेंगे। आज की बैठकों में राहुल गांधी की 12 सितम्बर की छात्रों की गूंज की रणनीति तय होगी।

नेहरू स्टेडियम पर चर्चा

आज कांग्रेस बैठक के दौरान नगर निगम द्वारा राहुल गांधी के छात्रों की गूंज मुद्दे पर 8 से 12 सितम्बर तक कांग्रेस द्वारा मांगे गए नेहरू स्टेडियम नहीं देने के मुद्दे पर चर्चा होगी। कांग्रेस भाजपा और निगम भाजपा परिषद के खिलाफ रणनीति तैयार करेगी। कांग्रेस इस मुद्दे को बड़े रूप में उठाना चाहती है।

इधर कुछ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि स्टेडियम नहीं देना नादानी है और कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बनाएगी और कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना भी लिया है। कांग्रेस ने पुराने कार्यक्रमों की सूची भी बाहर निकालकर सोशल मीडिया पर जारी कर दी है, जिनमें निगम ने अनुमति भी दी थी, लेकिन वे गैर सरकारी कार्यक्रम थे।