सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

नमो-नमो शंकरा ने किया सामाजिक समरसता का आयोजन

नमो-नमो शंकरा के कार्यालय में संस्था प्रमुख पंकज फतेहचंदानी ने सामाजिक समरसता को लेकर गोगादेवजी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ छड़ी पूजन का आयोजन कराया। आरती का आयोजन भी हुआ।

सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। सिंधी समाज के वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कमाठीपुरा, भंवरकुआं, गाड़ी अड्डा, लोधी मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों से आई छड़ियों का पूजन कर वाल्मीकि समाजजनों का स्वागत किया गया, आरती भी हुई। पंकज फतेहचंदानी ने कहा समाज की नई पीढ़ी को सामाजिक समरसता से जोड़ना हमारा भी दायित्व है। पंकज फतेहचन्दानी, विकास बोयत, किशन बड़भूजर, समीप खुबानी सहित अन्य मौजूद थे।