नौका पर सवार राम-केवट निकले
श्री केवटराम सामाजिक जनसेवा समिति द्वारा भुजरिया चल समारोह के अन्तर्गत कल शाम चल समारोह बक्षीबाग से निकाला गया जो कृष्णपुरा छत्री होते हुए वापस बक्षीबाग पहुंचा। राम केवट की चलित झांकी भी रही। डंडा पार्टी, अखाड़े, बैंड, ढोल भी शामिल हुए। शशिकांत गौड़, बबलू गौड़, दशरथ गौड़, प्रकाश गौड़, राधे गौड़, गणेश गौड़, दीपक गौड़, जीतू गौड़, राजेश गौड़ सहित मातृशक्तियां भी शामिल हुई।
