राग आधारित गीतों से सजेगी शाम
‘फिल्मी गीतों में राग' शीर्षक से संस्था 'सप्त सुर' द्वारा कल 31 अगस्त की शाम प्रीतमलाल दुआ सभागार में लाईव संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राग आधारित गीतों की इस संगीत निशा में 26 सदाबहार फिल्मी गीत प्रस्तुत किये जायेंगे। प्रतिमा निगुड़कर, सीमा शर्मा, शबनम वर्मा, आस्था शर्मा, देवेन्द्र सिन्नरकर, नीरज वर्मा, प्रदीप गावड़े, संजय कापसे और राजेश जोशी प्रस्तुति देंगे।
