सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

चंदन नगर पुलिस की दोहरी स्ट्राइक... कोकीन के साथ नशा तस्कर दबोचा ऑटो रिक्शा चोर भी चढ़े हत्थे

गिरोह के नेटवर्क व अन्य चोरी के वाहनों के संबंध में पूछताछ जारी

चंदन नगर थाना पुलिस ने शहर में नशे के काले कारोबार और संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो बड़ी सफलताओं को अंजाम दिया है। पुलिस की टीम ने एक तरफ जहाँ घेराबंदी कर महँगे और घातक नशीले पदार्थ 'कोकीन' की तस्करी करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में लगातार ऑटो रिक्शा चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोरों को भी सलाखों के

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ कोकीन की डिलीवरी देने एक तस्कर आने वाला है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सटीक घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध कोकीन बरामद की गई है।

पकड़ा गया आरोपी यह कोकीन कहाँ से लाया था और इंदौर में किसे सप्लाई करने जा रहा था, इस संबंध में उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही, थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में ऑटो रिक्शा चोरी की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की एक विशेष टीम पतारसी में जुटी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय मुखबिरों से मिली सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस ने ऑटो रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए ऑटो रिक्शा और अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है, साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि इन्होंने अब तक शहर में चोरी की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों ही मामलों में पकड़े गए आरोपियों से सघन पूछताछ जारी है, जिससे नशे की सप्लाई चेन और वाहन चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों के नाम सामने आने की पूरी उम्मीद है। चंदन नगर थाना पुलिस आज दोपहर एक औपचारिक प्रेस कॉन्प्रेंस आयोजित कर इन दोनों बड़ी कार्रवाइयों का आधिकारिक खुलासा करेगी, जिसमें जब्त मादक पदार्थ की मात्रा, आरोपियों के नाम व उनके आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।