परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का हुआ सम्मान
परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया और स्वर्ण क्रांति के संदेशवाहक अनिल मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी, अनूप शुक्ला का स्वागत परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने आज गंगवाल बस स्टैण्ड के समीप एमओजी लाइन स्थित होटल के बाहर किया गया। परशुरामजी की जन्म स्थली जानापाव में राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन किया गया है। जानापाव से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर बैठक में विचार-विमर्श भी होगा, अन्य संगठनात्मक विषय पर चर्चा होगी।
पप्पी शर्मा, बबलू जोशी, प्रमोद जोशी, संतोष तिवारी, राजेश मिश्रा, नमन दुबे सहित अन्य मौजूद थे।
