सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

महापौर को लगाना पड़ी फटकार

जनविश्वास शिविर आयोजित हुआ। इस शिविर में मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम मिश्रा, विधायक महेन्द्र हार्डिया एवं पार्षद भी पहुंचे थे। कलेक्टर को एक कर्मचारी जेब में हाथ डालकर जवाब दे रहे थे, इस पर महापौर नाराज हुए और कहा कि कलेक्टर से जेब में हाथ डालकर बात की जाती है क्या, पहले जेब से हाथ निकालो।

वहीं महापौर ने काम के प्रति कड़ाई जारी रखी और अधिकारियों से कहा जनता का काम करो, काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर महापौर नाराज नजर आए और मौके पर फटकार भी लगाई। महापौर ने कहा जनता के काम को टालने और अनावश्यक रूप से लंबित रखने की शिकायतें मिल रही हैं।

जनता की समस्या को तत्काल अधिकारी गंभीरता से लें और जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव है उन्हें तत्काल निपाटाय जाए।