सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

श्रीलंका से लौटते ही फिटनेस टेस्ट दे रहे खिलाड़ी नए सीजन से पहले सख्ती

बेंगलूरु। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की कड़ी सीरीज खत्म होने के महज 48 घंटे के भीतर भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को अनिवार्य फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया गया। शनिवार को भारत के कई केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर बेंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे और नए घरेलू सीजन से पहले अपनी फिटनेस परखी।

भारतीय टीम के टेस्ट खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन दिन मैदान पर बिताए थे। इसके बावजूद कई प्रमुख खिलाड़ियों ने नए सीजन से पहले अपने फिटनेस पैरामीटर पूरे किए। आने वाला सीजन भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है, जो आईपीएल 2027 तक करीब आठ महीने चलेगा।

जडेजा, पंत और जायसवाल ने बहाया पसीना- फिटनेस

टेस्ट में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, विकेटकीपर-बल्लेबाज त्रषभ पंत और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल नजर आए। इनके अलावा टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, टी20 विशेषज्ञ रिंकू सिंह, संजू सैमसन और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान त्रतुराज गायकवाड़ समेत कई अन्य खिलाड़ियों ने भी फिटनेस ड्रिल में हिस्सा लिया। किन फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे खिलाड़ी?

- बीसीसीआई के अनिवार्य फिटनेस टेस्ट में कई तरह की शारीरिक और क्रिकेट से जुड़ी ड्रिल शामिल हैं। ब्रोंको टेस्ट, 2 किलोमीटर रन, यो-यो टेस्ट, रनिंग बिटवीन द विकेट्स, अन्य क्रिकेट स्पेसिफिक ड्रिल

क्या है ब्रोंको टेस्ट? -ब्रोंको टेस्ट में 0 मीटर, 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर की दूरी पर कोन लगाए जाते हैं। खिलाड़ी बिना ब्रेक लिए 0 से 20 मीटर और वापस, फिर 40 मीटर और 60 मीटर तक दौड़ पूरी करते हैं। इस प्रक्रिया को पांच सेट में पूरा करना होता है। इस दौरान खिलाड़ियों को कुल 1200 मीटर की दूरी करीब साढ़े पांच मिनट में पूरी करनी होती है। वहीं, यो-यो टेस्ट का लंबे समय से निर्धारित मानक 16.5 रहा है। 2 किलोमीटर की दौड़ को 10 मिनट के भीतर पूरा करना होता है।