सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मुनीर पहुंचे हथियार फैक्ट्री भारत के खिलाफ नई साजिश?

पाकिस्तान के आर्मी चीफ और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अचानक पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री यानी पीओएफ पहुंचे। यहां उन्होंने हथियार और गोला-बारूद के प्रोडक्शन का जायजा लिया। साथ ही दो नए इंडस्ट्रियल प्लांट भी देखे, जिनमें साल के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद है।

मुनीर के इस दौरे से भारत के खिलाफ पाकिस्तान की नई साजिश की तैयारी माना जा रहा है। पाकिस्तान इस बार सऊदी अरब और तुर्की की मदद से अपनी सेना को मजबूत करने और भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रचने की तैयारी कर रहा है।