सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

रेलवे में टीसी बनाने का झांसा देकर 18.50 लाख ठगे दिल्ली-पटना बुलाकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, 3 पर केस दर्ज

पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने पीड़ित को झांसे में लेकर रेलवे में टीसी (टिकट चेकर) बनवाने के नाम पर अलग- अलग तिथियों में कुल 18 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने फर्जीवाड़े को असली दिखाने के लिए दिल्ली बुलाकर फर्जी मेडिकल कराया और फिर जाली जॉइनिंग लेटर थमा दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला

सोना-चांदी के आज के भाव

फिजिकल भाव 1 बजे ओपन होता है

दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित विकास ने हातोद थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपियों ने आपस में सांठगांठ कर रेलवे में नौकरी लगवाने का लालच दिया था। झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में आरोपियों को 18,50,000 रुपये दे दिए।

पैसे लेने के बाद आरोपियों ने षड्यांत्र के तहत विकास को दिल्ली बुलाया। वहां वे पीड़ित को डीआरएम रेलवे ऑफिस और रेलवे हॉस्पिटल ले गए, जहां उसका फर्जी तरीके से मेडिकल परीक्षण करवाया गया। इसके बाद आरोपियों ने दिल्ली के होटल गोल्डन में ले जाकर विकास को रेलवे का एक फर्जी नियुक्ति पत्र सौंप दिया।

ठगों की यह जालसाजी यहीं नहीं रुकी,उन्होंने पीड़ित को जॉइनिंग के बहाने पटना और आसनसोल बुलवाया। वहां डीआरएम ऑफिस में दस्तावेज जमा करने का बहाना बनाकर आरोपियों ने मूल फर्जी नियुक्ति पत्र और फर्जी आईडी कार्ड वापस अपने पास रख लिए। जब काफी समय बाद भी जॉइनिंग नहीं हुई, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस की शरण ली।

हातोद थाना पुलिस ने फरियादी विकास की रिपोर्ट पर आरोपी अरविंद यादव निवासी भोपाल, सुमन यादव निवासी कोच फैक्ट्री, भोपाल और अभिजीत पिता गिरीश साहू निवासी हरिओम पैलेस, इंदौर के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।